Omaxe Mall Chandni Chowk – मॉल की पूरी जानकारी

Omaxe Mall Chandni Chowk - मॉल की पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों इस आर्टिकल में आपको Omaxe Mall Chandni Chowk के बारे में पूरी जानकारी दे रहे है चांदनी चौक दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में से एक है जो अपने आधुनिक निर्माण और आकर्षक डिजाइन के लिए जाना जाता है। Omaxe Mall Chandni Chowk के मुख्य इलाके में स्थित है  मॉल में एंट्री के कई विकल्प हैं, जैसे मेट्रो से सीधी एंट्री और मुख्य सड़क से एंट्री। यह मॉल न केवल खरीदारी के लिए बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की झलक पाने के लिए भी एक शानदार जगह है। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े
Omaxe Mall Chandni Chowk - मॉल की पूरी जानकारी

कैसे पहुंचे Omaxe Mall Chandni Chowk

Omaxe Mall Chandni Chowk चांदनी चौक दिल्ली का एक प्रमुख शॉपिंग मॉल है जो ऐतिहासिक चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित है। यहाँ तक पहुंचने के कई तरीके हैं जो मेट्रो, बस, ऑटो, या अपनी खुद की गाड़ी से हो सकते हैं

यह भी पढ़ेसंत निरंकारी सरोवर पार्क की पूरी जानकारी

मेट्रो द्वारा

येलो लाइन पर चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन, Omaxe Mall Chandni Chowk के सबसे नजदीक स्थित है। यह मेट्रो स्टेशन सीधे मॉल के पास स्थित है और आपको मॉल में प्रवेश करने के लिए स्टेशन से बाहर निकलने के तुरंत बाद एंट्रेंस मिल जाएगा।

Maha Kauthig Noida 2024: उत्तराखंड संस्कृति का भव्य मेला
Maha Kauthig Noida 2024: उत्तराखंड संस्कृति का भव्य मेला

बस द्वारा

DTC (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) की बसें चलती हैं जो चांदनी चौक या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाती हैं आप इन बसों में से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं। चांदनी चौक बस स्टॉप से आप पैदल मॉल तक जा सकते हैं जो 5-10 मिनट की दूरी पर है।

अपनी गाड़ी से

यदि आप अपनी खुद की गाड़ी से आ रहे हैं तो चांदनी चौक के ट्रैफिक और पार्किंग की योजना बनाकर चलना अच्छा रहेगा। Omaxe Mall Chandni Chowk में अंडरग्राउंड पार्किंग की अच्छी सुविधा उपलब्ध है यहाँ आप अपने टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर को आसानी से पार्क कर सकते हैं बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था है जो मॉल के मुख्य एंट्रेंस के पास स्थित है। नेविगेशन: आप Google Maps का उपयोग करके आसानी से ओमेक्स मॉल तक पहुंच सकते हैं। Omaxe Mall Chandni Chowk की गूगल लोकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें.

टैक्सी या कैब द्वारा

ओला, उबर, या अन्य कैब सेवाओं का उपयोग करके भी आप आसानी से ओमेक्स मॉल पहुँच सकते हैं। कैब से सफर करते वक्त यह सुनिश्चित करें कि ड्राइवर मॉल के एंट्रेंस के करीब ही आपको उतारे, ताकि आपको ज्यादा दूर पैदल न चलना पड़े। मॉल की टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 तक है

मॉल के अंदरूनी हिस्से का अनुभव

Omaxe Mall Chandni Chowk में प्रवेश करते ही आपको इसके अंदर का बड़ा और शानदार वातावरण दिखाई देता है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर कई बड़े ब्रांड्स के शोरूम हैं, जैसे कि कोस्की, स्टारबक्स, और तनिष्क। यहां कई हैंडलूम और फैशन शोरूम भी देखने को मिलते हैं जो भारतीय संस्कृति की धरोहर को प्रदर्शित करते हैं। मॉल के हर हिस्से में दिल्ली की समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है।
Omaxe Mall Chandni Chowk - मॉल की पूरी जानकारी

Divya Kala Mela 2024: कर्तव्य पथ पर दिव्यांगजन की अद्भुत कला का प्रदर्शन
Divya Kala Mela 2024: कर्तव्य पथ पर दिव्यांगजन की अद्भुत कला का प्रदर्शन

यह भी पढ़ेदिल्ली में घूमने की टॉप 10 जगह के बारे में विस्तृत जानकारी

गली नंबर और थीम

Omaxe Mall Chandni Chowk की विशेषता यह है कि इसे दिल्ली के विभिन्न हिस्सों की थीम पर आधारित किया गया है। मॉल को विभिन्न गलियों में विभाजित किया गया है जैसे कि गली नंबर एक, दो और पांच जो कि प्रत्येक गली में विभिन्न शोरूम और ब्रांड्स को दर्शाते हैं। यह सेटअप खासतौर से चांदनी चौक की पारंपरिक गलियों की याद दिलाता है, जिससे यहां आने वाले लोग एक अनोखा अनुभव पाते हैं।
Omaxe Mall Chandni Chowk - मॉल की पूरी जानकारी

फूड कोर्ट और थीम आधारित सेक्शन

मॉल के दूसरे फ्लोर पर खाने-पीने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है यहां “लाल बाग”, “सुनहरी नगरी”, और “नील नगर” जैसे थीम आधारित सेक्शन बनाए गए हैं। लाल बाग में केएफसी, मस्का और अन्य प्रमुख फूड चेन हैं। सुनहरी नगरी में अमृतसरी एक्सप्रेस, कैफे चेन्नई और पराठे वाली गली के स्टॉल्स हैं। नील नगर में आपको शुद्ध शाकाहारी विकल्प मिलते हैं, जैसे हल्दीराम और सागर रत्ना।
Omaxe Mall Chandni Chowk - मॉल की पूरी जानकारीOmaxe Mall Chandni Chowk - मॉल की पूरी जानकारी

यह भी पढ़ेदिल्ली के लोटस टेम्पल के बारे में पूरी जानकारी

Lodhi Garden Delhi: एक खूबसूरत गार्डन की पूरी जानकारी
Lodhi Garden Delhi: एक खूबसूरत गार्डन की पूरी जानकारी

दिल्ली-6 की थीम

ओमैक्स मॉल का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका दिल्ली-6 थीम है। मॉल को पुराने दिल्ली की गलियों और उसकी सांस्कृतिक धरोहर के अनुरूप डिजाइन किया गया है। यहां के गलियारों और दीवारों पर आपको दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल जैसे जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली की छवियां देखने को मिलेंगी। यहां विभिन्न हिस्सों में आपको दिल्ली-6 की सुंदरता को दर्शाने वाले सेल्फी पॉइंट्स मिलेंगे जहां आप तस्वीरें खींच सकते हैं।
Omaxe Mall Chandni Chowk - मॉल की पूरी जानकारी

ब्रांड्स और खरीदारी

मॉल में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां आपको लिबास, मान्यवर, और खादिम जैसे ब्रांड्स के शोरूम मिलेंगे। इसके अलावा, यहां कई स्टॉल्स भी हैं जहां आप फैशन ज्वेलरी, परफ्यूम्स, और फुटवियर जैसी चीजें खरीद सकते हैं। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर आपको प्रमुख कपड़ों और फैशन ब्रांड्स का विशाल संग्रह मिलेगा।

मॉल का इंटीरियर और डिजाइन

ओमैक्स मॉल का इंटीरियर बेहद आकर्षक है। हर फ्लोर को अलग-अलग थीम पर आधारित किया गया है जैसे कि लाल बाग की लाल थीम, नील नगर की नीली थीम और पन्नापट्टी की हरी थीम। मॉल के अंदर की लाइटिंग और सजावट इसे और भी खास बनाती हैं। यहां के झूमर, दीवारों की सजावट और पारंपरिक दिल्ली की गलियों की थीम इसे अद्वितीय बनाती हैं।

<< Share this post >>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Picture of Manoj Kumar

Manoj Kumar

Hello, Myself Manoj Kumar. I am professional content writer. Currently associate with delhiupdates24.com
delhiupdates24.com

Latest Post

advanced divider